Site icon Dristaank

नवरात्रि दिवस 7: देवी कालरात्रि पूजा मार्गदर्शिका

Maa Kaalratri

आज यानी नवरात्र के सातवें दिन Maa Kaalratri की पूजा होती है। ऐसे में भक्त पूजा की तैयारियों में जुट गए हैं। मान्यता है कि जो भक्त मां की सच्चे मन से पूजा-अर्चना करते हैं, तो माता उन्हें आकाल मृत्यु से बचाती हैं। मां की आराधना करने से भक्तों को शत्रुओं का भय नहीं होता है, इसलिए श्रद्धालुओं को इस दिन Maa Kaalratri की विशेष रूप से पूजा करनी चाहिए। तो आइए जानते हैं इस दिन का महत्व।

नवरात्र के सातवें दिन Maa Kaalratri की पूजा करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है और नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है। इस मां की आराधना करने से भक्तों को विशेष कृपा प्राप्त होती है। Maa Kaalratri की पूजा सुबह और रात के समय में भी की जाती है। मान्यता है कि मां को रातरानी का फूल बहुत पसंद है। इस दिन माता को गुड़ का भोग लगाया जाता है। ऐसे में आपको गुड़ से बनने वाली कुछ रेसिपीज के बारे में बताएंगे। जिन्हें आप Maa Kaalratri को अर्पित कर सकते हैं।

Maa Kaalratri को भोग में लगाएं ये प्रसाद

गुड़ का हलवा

सामग्री

एक कप सूजी, आधा कप गुड़, दो चम्मच घी, दो कप दूध

बनाने की विधि

  • एक पैन गर्म करें, इसमें घी डालें।
  • अब इसमें सूजी भून लें, फिर गुड़ का पाउडर मिलाएं।
  • इस मिश्रण को अच्छी तरह भून लें।
  • अब इसमें दूध डालें।
  • इसे सूखने तक पकाएं।
  • तैयार है गुड़ का हलवा।

गुड़ की खीर

सामग्री 

आधा कप चावल, 2 लीटर दूध, आवश्यकतानुसार गुड़, एक चमम्च इलायची पाउडर

बनाने की विधि

  • सबसे पहले चावल को धो लें।
  • अब एक पैन में दूध उबालें।
  • इसमें गुड़ और चावल डालें।
  • अब इसे अच्छी तरह मिलाएं।
  • धीमी आंच पर इस मिश्रण को पकाएं।
  • जब यह पक जाए, तो इसमें ड्राई फ्रूट्स मिलाएं।
  • माता के भोग के लिए तैयार है गुड़ की खीर।
Exit mobile version